फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 वर्षीय पाकिस्तानी बच्ची को बचाएंगे भारतीय डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
गीता की देश वापसी के बीच भारत ने भी एक मानवीय पहल की है। पाकिस्तान की एक पांच वर्षीय बच्ची को चेन्नई के अस्पताल में इलाज के लिए भारतीय सरकार द्वारा वीजा जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


लिवर की बीमारी से पीड़ित इस बच्ची का लिवर ट्रांसप्लांट किया जाएगा।बस्मा मोहम्मद फैजल नाम की इस बच्ची को फिलहाल ओमान के रोयल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

वह जल्द ही चेन्नई के ग्लोबल हेल्थ सिटी अस्पताल में लिवर ट्रांसप्लांट के लिए भर्ती होगी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बस्मा के जल्द ठीक होने की उम्मीद जताते हुए उसे वीजा जारी किए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत सरकार ने जारी किया वीजा

बस्मा के पिता मोहम्मद फैजल रजा ने कहा कि बस्मा ने कई दिनों से खाना नहीं खाया है। वह बहुत कमजोर हो गई है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों से अनुमति मिलने के बाद उसे भारत ले जाया जाएगा।

ग्लोबल अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि वे लगातार परिवार के संपर्क में हैं। उन्होंने जानकारी दी कि डॉक्टरों की टीम ने बस्मा की सारी रिपोर्टों का अध्ययन कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें