फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों के हमलें में सीआरपीएफ के छह जवान शहीद

Thu, 18 Oct 2012 09:55 PM IST
पटना/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के गया जिले में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग के जरिए सीआरपीएफ के वाहन को उड़ा दिया, जिसमें 6 जवान शहीद हो गए। जबकि कई बुरी तरह घायल हो गए। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीम नक्सल प्रभावित क्षेत्र छकरबंधा जंगल में तलाशी अभियान में जुटी हुई थी।
विज्ञापन


सेवरा पथ पर डुमरिया थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव के समीप करीब साढ़े छह बजे नक्सलियों ने घात लगाकर सीआरपीएफ के वाहन को उड़ा दिया। घटना के बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

यह इलाका बिहार और झारखंड की सीमा से लगा हुआ है। घने जंगल के कुछ हिस्से झारखंड के नक्सल प्रभावित चतरा और पलामू जिले में हैं। फोर्स को सूचना मिली थी कि कुछ नक्सली इस जंगल में छिपे हुए हैं। इसी के चलते 159वीं बटालियन एफ के जवानों ने तलाशी अभियान शुरू किया था। मगर वह नक्सलियों के हमले का शिकार हो गए।
विज्ञापन


विस्फोट इतना जबरदस्त था कि सब इंस्पेक्टर रामजी राम और वाहन चालक हवलदार लाल बाबू की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि जवान विक्रमादित्य यादव, अशोक निराला, हनुमान सिंह गुर्जर और राय सिंह ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया। बाद में मुठभेड़ के दौरान भी सीआरपीएफ  बी कंपनी के कमांडेंट विक्की, डिप्टी कमांडेंट बीके सिंह, जवान सचिन पटेल (महाराष्ट्र) तथा कौशल शर्मा (गया) के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें