फोर्ब्स के इस साल के अरबपतियों की सूची में पांच भारतीय महिलाओं ने अपनी जगह बनाई है। हालांकि इस साल महिलाओं ने ज्यादा संख्या में इस सूची में जगह बनाई है फिर भी उनकी संख्या कुल दावेदारों का महज 11 फीसदी ही है।
अरबपति महिलाओं की सूची में सावित्री जिंदल परिवार को 283वां स्थान मिला है। साल 2015 के आकड़ों के मुताबिक उनके पास करीब 5.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। साल 2014 में उनकी संपत्ति करीब 4.9 बिलियन थी। सावित्री जिंदग ओ पी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन हैं।
इस साल फोर्ब्स की सूची में जगह बनाने वाली महिलाओं की संख्या पिछले साल की तुलना में बढ़ी है। पिछले साल सिर्फ दो भारतीय महिलाएं ही इस सूची में अपना स्थान बनाने में सफल रही थीं।
वैश्विक रुप से इस साल के अरबपतियों की सूची में महिलाओं की संख्या में इजाफा हुआ है। इस साल फोर्ब्स ने कुल 1,826 अरबपतियों की सूची जारी की है। इसमें करीब 197 महिलाएं है। साल 2014 में इनकी संख्या सिर्फ 172 थी।