फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई की दावत में 500 की हालत बिगड़ी

Tue, 02 Dec 2014 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में बागपत के लधवाड़ी गांव में सोमवार की दोपहर में सगाई की दावत खाने के एक घंटे बाद ही सैकड़ों लोगों की हालत बिगड़़ गई। इन्हें उल्टी लगनी शुरू हुई तो घंटों तक बंद होने का नाम ही नहीं लिया। इनमें 200 से ज्यादा जिला अस्पताल में भर्ती कराए जबकि लगभग 300 का उपचार आसपास के निजी अस्पतालों में कराया। देर रात तक गांव में हाहाकार और अस्पताल में अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने कहा, मामला फूड प्वाइजनिंग का है। ज्यादातर मरीजों ने बताया उनकी हालत रसगुल्ले और गाजर का हलवा खाने के बाद बिगड़ी।

उधर, गांववालों ने बताया सोमवार को सुधीर के बेटे संजीव के मढ़े (सगाई) की दावत थी। लगभग 800 लोग दावत में पहुंचे थे। दोपहर 12 बजे दावत शुरू हुई। उस समय तो किसी को कुछ नहीं हुआ, लेकिन एक घंटे बाद ही कुछ लोगों का सिर चकराया। कई को उल्टी लग गई। इसके बाद जो भी खाना खाकर जाता रहा, उसी की हालत बिगड़ती गई। उल्टी बंद नहीं हुई तो मरीज पहले आसपास के निजी अस्पतालों में गए।

रात तक हालत और बिगड़ गई तो शाम छह बजे जिला अस्पताल का रुख किया। सात बजे तक 200 मरीज पहुंचे। देर रात तक यह सिलसिला चलता रहा। कोई ट्रैक्टर से आया, कोई बुग्गी से और कोई बाइक से।
विज्ञापन


उधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीएल कुशवाहा ने कहा मरीजों को छह डॉक्टर देख रहे हैं। कुछ अव्यवस्था जरूर हुई है, लेकिन सभी को उपचार दिया। यह फूड प्वाइजनिंग का केस लग रहा है।

उधर, रात सात बजे डीएम धनलक्ष्मी के. मरीजों को देखने के लिए जिला अस्पताल पहुंची। सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह ने बताया गांव में चिकित्सकों की टीम भेजी जा रही है। खाने के सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें