फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या दिखाएगा ये आईना?

Tue, 02 Dec 2014 10:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इस सर्वेक्षण के आंकड़ों के ज़रिए हम आपको बता रहे हैं कि लोगों के मन में अपने शहरों की छवि कैसी है। उनकी अवधारणा क्या है। यह वह छवि है, जो आपके जवाबों से उभरी है। हो सकता है कि सच इससे एकदम अलग हो।
विज्ञापन

अगले दो महीनों तक हम आपके शहरों की छवियां आपके सामने रखते रहेंगे।

अमर उजाला अपने उत्तरदायित्वों को भली भांति समझता है। इसलिए हम सर्वेक्षण से आपकी अवधारणा ज़ाहिर करके रुकने वाले नहीं हैं। हम आप सबके साथ मिलकर इस अवधारणा को बदलना चाहते हैं। ज़रूरत पड़े तो सच को भी बदलने के लिए आपके संघर्ष का साथ देंगे।

हमने इस सर्वेक्षण को विश्वसनीय बनाने के लिए हंसा रिसर्च एजेंसी को चुना, क्योंकि वह एक अकेली ऐसी भारतीय कंपनी है जो दुनिया के 77 देशों में जाकर सर्वेक्षण का कार्य करती है। उसके सर्वेक्षणों को विश्वसनीय माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारा दृष्टिकोण सामाजिक है। इसलिए इस सर्वेक्षण को राजनीतिक चश्मे से देखने पर बहुत कुछ धुंधला दिखाई देगा।
हमें आपकी राय की प्रतीक्षा रहेगी। - संपादक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें