यूपी में धानापुर क्षेत्र के शहीदगांव के समीप मिर्जापुर गांव में पांच फीट सात इंच की लौकी कौतूहल का विषय बनी है। आसपास के लोग इसे देखने के लिए पहुंच रहे हैं।
किसान रविशंकर द्विवेदी का कहना है कि नौ किलो की लौकी की लंबाई अभी बढ रही है। इसी वजह से वे इसे तोड़ नहीं रहे हैं। अध्यापक रविशंकर द्विवेदी ने दरवाजे पर पांच माह पहले लौकी का बीज बोया था।
उन्होंने सैयदराजा बाजार से हाइब्रिड बीज खरीदा था। उसे बोने के बाद जैविक खाद व कंपोस्ट मिलाकर डाला। सात दिन बाद ही इसमें पौधा दिखने लगा।