फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईफोन के लिए किराए पर दे रहा गर्लफ्रेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन के एक युवक पर आईफोन-6 की दीवानगी इस कदर चढ़ी कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को ही शेयर करने/किराए पर देने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन


मामला चीन के शंघाई शहर का है जहां एक युवक अपनी यूनिवर्सिटी के पास हाथ में तख्ती लेकर खड़ा हो गया जिस पर लिखा हुआ था कि उसकी गर्लफ्रेंड किराए/शेयरिंग के लिए उपलब्ध है।

लड़के ने बाकायदा इसके लिए रेट भी तय किए हैं और साथ में ये शर्त भी है कि किराए पर लेने वाले उसकी गर्लफ्रेंड का पूरा ख्याल रखेंगे और उसे भी अपने साथ डेट पर ले जाएंगे।
विज्ञापन


चीन के सोशल मीडिया समेत पूरी दुनिया में इस युवक की ये हरकत काफी वायरल हो रही है। लोग उस लड़की की तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं जिसको किराए पर देने की बात कही गई है।
विज्ञापन

लाइन में लग कर खरीदा आइफोन, गिराया जमीन पर

ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में एक युवक ने आईफोन जमीन पर गिरा दिया तो मानो हंगामा ही हो गया। हालांकि सुनने में एकबारगी ये खबर कोई बड़ी नहीं लगती।

आईफोन के स्टोर्स पर लाइनें लगने और पूरी पूरी रात आईफोन का इंतजार करने की खबरें तो आपने सुनी ही होंगी। आईफोन-6 की बिक्री ऑस्ट्रेलिया में शुरु हुई तो लोगों में भारी दीवानगी देखी गई।

पर्थ शहर में जिस युवक को सबसे पहला आईफोन मिला उससे वह जमीन पर गिर गया। ऐसा लाइव कार्यक्रम के दौरान हुआ। टीवी रिपोर्टर ने उससे उसका फोन दिखाने को कहा लेकिन वह उसके हाथ से छूट गया।

पूरी दुनिया इस वीडियो को देख रही है, आपने देखा क्या? नहीं तो तुरंत देखिए-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें