फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP की लिस्ट पढ़ें, किसके खिलाफ कौन लड़ेगा?

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। मनीष सिसोदिया और संजय सिंह ने एक प्रेस कांफ्रेंस में उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने फिलहाल जिन नामों की घोषणा की है वो सभी किसी ना किसी दिग्गज नेता के सामने ताल ठोकेंगे।

अरविंद की 'हिटलिस्ट'

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने कुछ वक्त पहले ही एक घोषणा की थी जिसमें उन्होंने एक लिस्ट का जिक्र किया था। इस लिस्ट में कई नेताओं के नाम थे जिनकों उन्होंने भ्रष्ट करार दिया था।

उस वक्त अरविंद ने कहा था कि इन नेताओं के खिलाफ उम्मीदवार उतारे जाएंगे। अब जो लिस्ट जारी की गई है उसमें इस लिस्ट के कई नाम शामिल हैं।

सिब्बल के खिलाफ लड़ेंगे आशुतोष

पत्रकारिता छोड़ मीडिया में आए आशुतोष दिल्ली के चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के दिग्गज नेता कपिल सिब्बल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

कवि के तौर पर नाम कमाने वाले कुमार विश्वास यूपी के अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

मुंबई से लड़ेंगी मेधा पाटकर

समाजसेवी के रूप में अपनी अलग पहचान बनाने वालीं मेधा पाटकर भी उत्तर पूर्वी मुंबई लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी।

आम आदमी पार्टी के थिंकटैंक के रूप में पहचान बनाने वाले योगेंद्र यादव गुड़गांव से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

ये हैं आप के निशाने पर

नितिन गडकरी के खिलाफ अंजलि दमानिया नागपुर से लड़ेंगी।
मैनपुरी में मुलायम सिंह के खिलाफ बाबा हरदेव लड़ेंगे।
मिलिंद देवड़ा के खिलाफ मीरा सान्याल दक्षिण मुंबई से लड़ेंगी।
अजीत सिंह के खिलाफ सोमेंद्र ढ़ाका लड़ेंगे।
लुधियाना से एचएस फुल्का होंगे उम्मीदवार।
सलमान खुर्शीद के खिलाफ मुकुल त्रिपाठी।
गुरूदास कामत के खिलाफ उत्तर पश्चिम मुंबई से मयंक गांधी लड़ेंगे।
नासिक से विजय पंढारे को टिकट दिया गया है।
महाबल मिश्रा के खिलाफ जरनैल सिंह को खड़ा किया जाएगा।
सुरेश कलमाडी के खिलाफ सुभाष पांडे लड़ेंगे।

इनके अलावा लाल गंज से डॉ. जिया लाल राम, पश्चिमी अरुणाचल से हारुन पयांग, खंडवा से आलोक अग्रवाल, बरगल ओडिशा से लिंगराज, सहारनपुर से योगेश दहिया और मुरादाबाद से खालिद परवेज को टिकट दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें