फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वनाथ मंदिर कार्यालय में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा के दृष्टिकोण से अति संवेदनशील काशी विश्वनाथ मंदिर के येलो जोन स्थित कार्यालय की छत पर आधी रात बाद अचानक जलता राकेट आ गिरा और तेज धमाके के साथ आग लग गई।
विज्ञापन


छत के ठीक नीचे रह रहे मंदिर के अपर कार्यपालक अधिकारी ने आननफानन में पुलिस कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

दमकल की गाड़ियों के पहुंचने से ही पहले ही इलाकाई लोगों और पुलिस की मदद से लगभग 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। अपर कार्यपालक अधिकारी के अनुसार छत पर नीलामी का लाखों रुपये का सामान रखा था जो आग में राख हो गया।
विज्ञापन

45 मिनट बाद पाया गया आग पर काबू

येलो जोन स्थित सरस्वती फाटक के समीप काशी विश्वनाथ मंदिर का कार्यालय है। उसके ऊपर वाले तल पर मंदिर के अपर कार्यपालक अधिकारी का आवास है। जबकि वहीं एक बैंक का कार्यालय भी है।

अपर कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि इसी छत पर अन्नकूट का प्रसाद तैयार किया गया था। साथ ही, मंदिर की टूटी कुर्सियां, मेज सहित नीलामी योग्य अन्य सामान रखे गए थे और उनकी नीलामी का आर्डर दे दिया गया था।

इसके अलावा छत पर अन्य कबाड़ भी एकत्र था। रात 12 बजे के लगभग अचानक एक राकेट छत पर रखे कबाड़ के ढेर में गिरा और तेज धमाके के साथ आग लग गई। एकबारगी तो आसपास के इलाके के लोग भी घबरा गए।

इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को देने के साथ ही आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू हुआ। तब तक पुलिस भी आ गई। आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से आग पर किसी तरह से काबू पाया गया। अपर कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि घटना के चलते हुई शार्ट सर्किट से उनकी टीवी सहित बिजली के अन्य सामानों को भी क्षति पहुंची है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें