फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के हिमालय हाउस में आग, बचाव कार्य जारी

Mon, 19 Nov 2012 11:21 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस क्षेत्र इलाके में 15 मंजिला हिमालय हाउस में सोमवार सुबह आग लग गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन


आग लगने की घटना सुबह करीब 6.30 बजे हुई। दुर्घटना स्थल पर दमकल की करीब 30 गाड़ियां पहुंच गई हैं। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने बताया कि इमारत की तीसरी मंजिल पर आग लगी थी जो चौथे व पांचवे तल तक भी पहुंच गई। दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें