फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS के बड़े नेता ने दी जान से मारने की धमकी, FIR

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएसएस के वरिष्ठ नेता इंद्रेशजी के खिलाफ उत्तरप्रदेश के नोएडा में एक सनसनीखेज एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में संघ नेता पर अजमेर और समझौता ब्लॉस्ट में उनके खिलाफ बयान देने के लिए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर दंगों के बाद पहले से ही गरमाई उत्तरप्रदेश की सियासत में इंद्रेशजी के खिलाफ यह एफआईआर लोकसभा की चुनावी बहस को और गरमा सकती है। साथ ही बीजेपी के चुनाव प्रचारों पर भी इसका असर पड़ सकता है।

किसने कराई है यह एफआईआर?

इंद्रेशजी के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 के तहत नोएडा के थाना सेक्टर-58 में यह मामला आचार्य प्रमोद कृष्णन ने दर्ज कराया है। संभल के कल्किपीठ के आचार्य प्रमोद की तहरीर के आधार पर नोएडा पुलिस ने 6 फरवरी को इंद्रेशजी के खिलाफ यह एफआईआर दर्ज की है।

इसके मुताबिक इंद्रेशजी ने कृष्‍णन से कहा कि अगर ऐसी बयानबाजी बंद नहीं की तो उनकी धज्जियां उड़ा दी जाएगी। एफआईआर में यह भी दावा किया गया है कि इंद्रेशजी ने यह भी कहा कि तीन महीने में उनकी सरकार आएगी तो ऐसा हस्र करेगी कि उन्हें कोई नहीं बचा पाएगा। इंद्रेशजी की इस धमकी को अपनी जान के लिए खतरा बताते हुए आचार्य ने नोएडा पुलिस को उसी समय जाकर तहरीर दी जिसे एफआईआर में तब्दील कर दिया गया है।

'कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह करवा रहे हैं ये सब'

एफआईआर में में कहा गया है कि संघ नेता ने आचार्य प्रमोद को यह कहते हुए जान से मारने की धमकी दी कि वे कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के कहने पर समझौता और अजमेर ब्लास्ट में उनकी भूमिका को लेकर बयानबाजी करते हैं।

मामला दर्ज कराने का कारण बताते हुए कहा गया है कि संघ परिवार से जुड़े एक टीवी चैनल के एक कार्यक्रम में इंद्रेशजी के साथ भाजपा और संघ के कई नेता मौजूद थे। इस कार्यक्रम में आचार्य प्रमोद भी मौजूद थे। दर्ज मुकदमे के अनुसार कार्यक्रम खत्म होने के बाद मंच से उतरते वक्त इंद्रेशजी ने आयार्च की तरफ आग बबूला होते हुए कहा कि वे दिग्विजय सिंह के कहने पर उनके खिलाफ समझौता और अजमेर ब्लास्ट में भूमिका होने के बयान देते हैं।

गडकरी और वैंकया की मौजूदगी में मिली धमकी

संघ नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने के मामले में जब अमर उजाला ने आचार्य प्रमोद कृष्णन से पूछा तो उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इंद्रेशजी की पुरानी पृष्ठभूमि बेहद संगीन है।

अचार्य प्रमोद कृष्‍णन ने बताया कि चैनल के इस कार्यक्रम में इंद्रेशजी और संघ के नेताओं के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी और वेंकैया नायडू आदि भी मौजूद थे। हालांकि आचार्य प्रमोद ने इंद्रेशजी के धमकी देने को लेकर की गई शिकायत में किसी गवाह का जिक्र नहीं किया है।
विज्ञापन

समझौता एक्सप्रेस और अजमेर विस्फोट से जुड़े हैं तार

आरएसएस के वरिष्ठ नेता इंद्रेशजी समझौता एक्सप्रेस और अजमेर विस्फोट की साजिश में कथित भूमिका को लेकर लंबे अर्से से एनआईए समेत केन्द्रीय जांच एजेंसियों के लगातार राडार पर हैं।

वरिष्ठ नेता इंद्रेशजी के खिलाफ उत्तरप्रदेश के नोएडा में यह सनसनीखेज एफआईआर संघ नेताओं के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। उन्होंने जिस तरह से अजमेर और समझौता ब्लॉस्ट में उनके खिलाफ बयान देने वाले को जान से मारने की धमकी दी है, वह लोकसभा की चुनावी बहस खासा असर डाल सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें