फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिंदे, चव्हाण समेत 5 नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज

Thu, 02 Jan 2014 12:04 AM IST
एजेंसी/मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण समेत पांच नेताओं के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सोमैया ने यह शिकायत आदर्श सोसायटी घोटाले की जांच करने वाले आयोग की रिपोर्ट के मद्देनजर दर्ज कराई है। साथ ही उन्होंने सभी के खिलाफ पुलिस से प्राथमिकी दर्ज करने का भी अनुरोध किया है।

पुलिस ने बताया कि सोमैया ने बुधवार को मैरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में आकर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक से इन सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस से आदर्श सोसायटी घोटाला मामले की जांच कर रहे आयोग की रिपोर्ट का संज्ञान लिए जाने का आग्रह भी किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें