फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में है भारत'

विज्ञापन
विज्ञापन
 केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2014-15 में 7.3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ विश्व में सबसे तेज गति से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था बनकर उभरी हैं।
विज्ञापन


सूचना-प्रौद्योगिकी (हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर) क्षेत्र के साथ बजट पूर्व बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ पुनरुत्थान के पथ पर है।

इस मौके पर आईटी क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने वित्त मंत्री से सेज कंपनियों को मार्च, 2019 तक करों में छूट देने की मांग की। उन्होंने कहा कि सेज के तहत करों में मिलने वाली छूट को समाप्त करने से उनका कारोबार प्रभावित होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटी प्रतिनिधियों ने की मांग

आईटी प्रतिनिधियों ने कारपोरेट टैक्स में गिरावट के साथ मोबाइल उद्योग के पुनरुत्थान के लिए विशेष अवधि वाली नीति लाने की मांग की।

उन्होंने प्रदूषण मुक्त उद्योग व वाहनों को विशेष प्रोत्साहन देने की भी मांग की।

आईटी प्रतिनिधियों ने कहा कि मोबाइल व टैबलेट निर्माताओं के लिए शुल्क व्यवस्था का भी लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने मिनिमम अल्टरनेटिव टैक्स को कम करने की भी गुजारिश की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें