फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मकार यश चोपड़ा अस्पताल में भर्ती

Sun, 14 Oct 2012 01:57 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म निर्माता यश चोपड़ा को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि बताया जा रहा है कि अब उनकी तबीयत ठीक है। उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। अस्पातल के सूत्रों के मुताबिक चोपड़ा को कमजोरी महसूस होने के बाद शनिवार दोपहर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अपने 80 वें जन्मदिन पर आयोजित एक विशेष समारोह में यश चोपड़ा ने घोषणा की थी कि वे 'जब तक है जान' के बाद कोई फिल्म निर्देशित नहीं करेंगे।
विज्ञापन


अगले 13 नवंबर को दीवाली के दिन प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म में शाहरुख खान अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्म धूल का फूल से 1959 में स्वतंत्र निर्देशक बनने वाले यश चोपड़ा की जब तक है जान अंतिम निर्देशित फिल्म बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें