बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने शनिवार को कहा कि कट्टरपंथी उनकी आवाज बंद नहीं करा सकते हैं और वह मरते दम तक कट्टरपंथियों और बुरी ताकतों से लड़ती रहेंगी।
एक कार्यक्रम में तस्लीमा ने कहा कि कट्टरपंथी मेरी हत्या कराना चाहते हैं लेकिन मैं उनका विरोध करना चाहती हूं। यदि मैंने लिखना बंद कर दिया तो यह उनकी जीत होगी और मेरी हार।
मैं ऐसा नहीं होने देना चाहती हूं। मैं चुप नहीं बैठूंगी। मैं मरते दम तक कट्टरपंथियों, बुरी ताकतों के खिलाफ अपनी जंग जारी रखूंगी।