फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तिल बना ताड़', दो समुदायों में हुई मारधाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के रामपुर में मामूली बात को लेकर दो समुदायों के दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष के बाद एक पक्ष के लोगों का गुस्सा भड़क गया। गुस्साए लोगों ने दूसरे पक्ष की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्वार रोड पर जाम लगा दिया और हंगामा शुरू कर  दिया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों पर लाठियां बरसा दीं, जिसके बाद भगदड़ भी मच गई। हालांकि इस दौरान जाम तो खुल गया, लेकिन लाठीचार्ज और भगदड़ में दो महिलाएं समेत दस से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भी भेजा गया है। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है।

अजीमनगर थाना क्षेत्र के परचई गांव में  बुधवार को साप्ताहिक बाजार लगा हुआ था। इस दौरान मीट की खरीद फरोख्त को लेकर दुकानदार से एक युवक से विवाद हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने दुकानदार को पीट दिया। इसी पर बात बढ़ी तो दुकानदार के समर्थन में कुछ और लोग आ गए।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हुई। इस दौरान पथराव और मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष के छह सात लोगों के घायल हो गए। घटना के बाद दुकानदार पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष के लोगों ने घटना के विरोध में रामपुर-स्वार रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

सड़क जाम कर नारेबाजी की

गांव के सामने ही लोगों ने सड़क जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। मामले की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचे लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन  कोई फायदा नहीं मिला। लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए थे। हंगामा होते देख साप्ताहिक बाजार भी बंद हो गई।

इस बीच मामले की जानकारी पाकर स्वार पुलिस को भी बुला लिया  गया। पुलिस देरशाम तक पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश में लगी हुई थी, लेकिन जब यह कोशिश कामयाब नहीं हुई तो पुलिस ने सड़क पर लाठियां भांजनी शुरू कर दी। इससे सड़क पर अफरातफरी मच गई।

आननफानन में लोग इधर उधर भागने लगे। इस दौरान दो महिलाएं समेत दस से ज्यादा घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। एसपी साधना गोस्वामी का कहना है कि समझाने के बाद भी जब लोगों ने जाम नहीं खोला तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

परचई गांव में दो समुदायों के दो पक्षों के बीच हुए विवाद में तनाव पैदा हो गया। दोनों पक्षों के बीच हुए तनाव के बाद मौके पर पुलिस व पीएसी को तैनात कर दिया गया है। आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

लाठीचार्ज में घायल होने के बाद अस्पताल पहुंचे लोगों ने पुल्सि पर बेवजह लाठियां बरसाने का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस ने इस मामले में एक पक्षीय कार्रवाई की है। मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि उन पर लाठियां बरसाईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें