क्या आप सोच सकते हैं कि कोई ऐसा भी कोई टॉप या कपड़ा होगा जो इंसान के घूरने पर अपना आकार बदल लेता है? जी हां, यह सच है। इस कपड़े में कई तरह के गैजेट और ऐसे फाइबर लगे हैं जो इंसान के घूरने पर फैलते और सिकुड़ते हैं। ऐसा लगता है कि वह भी वापस घूर रहे हैं।
डेलीमेल में छपी खबर के मुताबिक इसके नीचे एक सीक्रेट कैमरा और माइक्रोकंट्रोलर भी लगा होता है जिसे इस तरह से बनाया गया है ताकि वह यह बता सके कि घूरने वाला पुरुष है या महिला, उसकी उम्र क्या है और वह किस दिशा में देख रहा है।
इससे इस कपड़े को पहनने वाले इंसान को भी पता चल जाता है कि दूसरा व्यक्ति कहां से घूर रहा है।