फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप में राहत, नेपाल से 48 घंटे तक होगी फ्री बातचीत

Sun, 26 Apr 2015 11:40 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप को देखते हुए एयरटेल ने शनिवार मध्य रात्रि से अपने नेटवर्क पर नेपाल के लिए की जाने वाली कॉल दरों को अगले 48 घंटों के लिए निशुल्क कर दिया है। वहीं, सार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल और एमटीएनएल ने अपनी कॉल दरें घटा दी हैं, अगले तीन दिन तक स्थानीय कॉल की दरें लागू होंगी। एयरटेल ने अपने बयान में कहा है कि नेपाल में अपने लोगों के जीवन पर पड़ने वाले भारी प्रभाव को लेकर बेहद दुखी हैं।
विज्ञापन


वही, नेपाल में आए भूकंप के मद्देनजर राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया रविवार से अपनी सेवाएं फिर से शुरू करेगी। इसके साथ ही कंपनी ने निर्णय किया है कि नेपाल में फंसे लोगों के लिए राहत सामग्री भेजने के लिए नई दिल्ली और कोलकाता से अतिरिक्त उड़ानें भरेगी। इसके साथ एयर इंडिया ने कहा है कि वह रविवार से दिल्ली और कोलकाता से नियमित अभियान अभियान चलाएगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें