फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इबोला की आशंका से दहशत, देशभर में अलर्ट

Mon, 11 Aug 2014 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अफ्रीकी देशों में कहर बरपा रही महामारी इबोला को लेकर भारत में भी दहशत बढ़ती जा रही है। केंद्र सरकार ने न केवल इस मामले में देशभर में अलर्ट घोषित किया है, बल्कि इबोला से प्रभावित अफ्रीकी देशों से आने वाले लोगों को पूरे एक महीने तक निगरानी में रखने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


देश के सभी एयरपोर्ट पर अफ्रीकी देशों से आने वाले लोगों की मेडिकल जांच की जा रही है, ताकि इस लाइलाज और बेहद खतरनाक बीमारी का कोई भी संदिग्ध मामला तुरंत पकड़ में आ सके।

शनिवार रात अफ्रीकी देश गिनी से चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंचे पार्थिबन नाम के 26 साल के एक युवक में इबोला वायरस के संक्रमण के लक्षण दिखे थे। तमिलनाडु के थेनी जिले के रहने वाले इस युवक को तत्काल चेन्नई के राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उसकी स्वास्थ्य जांच में इबोला वायरस का संक्रमण नहीं पाए जाने पर उसे रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इससे स्वास्थ्य मंत्रालय ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने अमर उजाला को बताया

स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन के मुताबिक अफ्रीकी देशों जैसे गिनी, लाइबेरिया, सिएरा लियोन, नाइजीरिया से आने वाले यात्रियों को सर्विलांस पर रखा जाएगा। ऐसे लोगों की पूरे एक महीने तक चिकित्सीय निगरानी रखी जाएगी, ताकि इबोला वायरस को यहां कहर बरपाने से रोका जा सके।

स्वास्थ्य मंत्री ने अमर उजाला को बताया कि गिनी से लौटे पार्थिबन की चेन्नई में जो जांच की गई, वह भी इसी प्रक्रिया का एक हिस्सा था। हर्षवर्धन के मुताबिक विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को जानकारी दी थी कि पार्थिबन ने इबोला संक्रमित एक यात्री के साथ हवाई यात्रा की थी। यह जानकारी मिलते ही चेन्नई एयरपोर्ट को अलर्ट कर दिया गया था।

हर्षवर्धन ने यह भी बताया कि जब तक इस वायरस की आशंका बनी रहेगी, तब तक सभी एयरपोर्ट पर अफ्रीकी देशों से आने वाले यात्रियों का गहन चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें