फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता बना राक्षसः दुधमुंही का गला दबाकर मारा

Mon, 29 Dec 2014 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला मिर्दगान निवासी एक व्यक्ति ने अपनी छह माह की बेटी को गला घोंटकर मार डाला और घर आकर कह दिया कि बीमारी की वजह से बच्ची की मौत हुई है। मोहल्ले वालों ने आरोपी की जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


मोहल्ला मिर्दगान निवासी कलीम रिक्शा चलाता है। उसकी पत्नी शबनम के मुताबिक उसकी छह माह की बेटी को निमोनिया हुआ था। सोमवार को करीब आठ बजे कलीम बेटी को चिकित्सक के यहां दिखाने के बहाने घर से ले गया। थोड़ी देर बाद मृत अवस्था में बेटी को घर लेकर आया। बेटी की लाश देखकर शबनम ने शोर मचा दिया और पति पर बेटी को गला घोंटकर मार डालने का आरोप लगाया।

मोहल्ले वाले इकट्ठा हो गए और उन्होंने कलीम को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। शाम पांच बजे तक बच्ची के शव को दफनाया नहीं गया था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर गई तो मोहल्ले वाले इस मामले में पति-पत्नी को एक जगह बैठाकर फैसला कराने में जुट गए।
विज्ञापन


कलीम सफाई देता रहा कि उसने बेटी को नहीं मारा। एक साल पहले भी एक साल की बेटी की मौत हो गई थी। उधर, शहर कोतवाल अजय गौतम के मुताबिक परिवार का मामला होने की वजह से आपस में समझौता कर लिया गया है। कोई थाने में इस मामले की तहरीर देने नहीं आया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें