फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता, भाई और चाचा सभी ने किया बलात्कार

Tue, 27 Nov 2012 06:01 PM IST
तलास्सेरी/केरल/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
केरल के कन्नूर जिले में एक बाप, भाई और अंकल द्वारा एक 13 वर्षीय बच्ची से बलात्कार का मामला समाने आया है। बताया जा रहा है कि ये तीनों आरोपी बीते दो साल से बच्ची का यौन शोषण कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी पिता, भाई और अंकल को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पीड़िता की बड़ी बहन ने दो साल पहले आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है वह भी बलात्कार पीड़ित थी। कई संगठनों द्वारा उस मामले की दोबारा से जांच करने की मांग की गई है।  
विज्ञापन


इस चौंकाने वाली घटना की दो दिन पहले तब जानकारी मिली जब स्थानीय स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा (13) स्कूल खत्म होने के बाद अचानक जोर- जोर से रोने लगी और घर जाने से इनकार कर दिया। शिक्षकों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने अपनी व्यथा सुनाई। स्कूल प्रशासन ने फौरन ही इस बात की सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मामला दर्ज किया गया।

मामले की जांच कर रहे तलास्सेरी सर्किल इंस्पेक्टर एमवी विनोद कुमार ने बताया कि लड़की के पिता, 15 साल के भाई और एक चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने भाई को किशोर गृह भेज दिया जबकि दोनों अन्य आरोपियों को एक अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में रखा गया है।
विज्ञापन


लड़की ने पुलिस को बताया कि जब वह कक्षा छह में थी तभी से तीनों उसका यौन उत्पीड़न कर रहे थे। विनोद कुमार के मुताबिक पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि उसकी एक बहन ने दो साल पहले आत्महत्या कर ली थी, उसके साथ भी दुष्कर्म हुआ था।

वहीं केरेला वनिथा कमीशन की चेयरपर्सन के रोजा कुट्टी ने बताया कि यह बेहद ही शर्मनाक घटना है। उन्होंने बताया है कि कमीशन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पीड़िता के बड़ी बहन की खुदकुशी के दोबारा से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही चौकाने वाली घटना है कि दो बहनों को उनके ही परिवारवालों द्वारा यौन शोषण किया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें