जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला ने कहा है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पाकिस्तान का है और जम्मू-कश्मीर भारत का है और इस हकीकत को हमें मानना ही होगा।
उन्होंने कहा कि कश्मीर मुद्दा केवल बातचीत के जरिए ही हल किया जा सकता है। फारूख अब्दुल्ला ने कहा है कि पाक अधिकृत कश्मीर पाकिस्तान का रहेगा और जम्मू-कश्मीर भारत का।
हमें यह समझने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि युद्ध कोई समाधान नहीं है। हमारी जानें जाती हैं। केवल बातचीत ही समस्या का हल है।