फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बाद फसल देखकर इस कदर तड़पा किसान, खेत में लगा दी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी लगाई फसल को बच्चे की तरह पालने वाले किसान की आंखों के सामने ही जब वह फसल बर्बाद होने लगे तो दिल बैठ जाता है। मुरादाबाद के कुंदरकी क्षेत्र के अहलादपुर गांव में एक किसान ने अपनी बर्बाद हुई गेहूं की फसल को इसलिए जलाया कि, वह बर्बाद हुई फसल को देख नहीं पा रहा था। किसान ने कहा कि आंखों में चुभ रही बर्बाद फसल की कटाई भी महंगी पड़ रही थी, जिसकी वजह से उसे जलाने का कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन


आंधी-बारिश से हुई गेहूं की फ सल की बर्बादी को लेकर किसान सदमे में है। अबतक क्षेत्र में तीन किसानों की मौत हो चुकी हैं। अहलादपुर गांव किसान आमिर हुसैन ने तो सदमे से उबरने के लिए गेहूं की दो एकड़ में फैली फसल को आग के हवाले कर दिया।

किसान का कहना था कि फसल नुकसान के लिए डीएम और एसडीएम से भी गुहार लगाई थी। ताकि मदद मिल सके। लेकिन, फसल नुकसान के सर्वे में भी तहसील कर्मियों का रवैया भी ठीक नजर नहीं आया, जिसे लेकर परेशानी सामने आ रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

लेखपाल ने माना खेत में पूरी फसल हुई थी बर्बाद

अब गन्ने की फसल को बोने की तैयारी की जाएगी।  उधर लेखपाल कुंवर सिंह सेन का कहना था कि आमिर हुसैन की गेहूं की फसल में भारी नुकसान था, जिसकी वजह से गेहूं का दाना सूख गया था। इसको फसल हानि की सूची में शामिल कर लिया था।

फसल के नुकसान का सर्वे भी समय से ही कर लिया था। उधर फसल की बर्बादी का सर्वे में देरी होने पर कुछ ओर से किसान अपनी प्रभावित गेहूं की फसल को आग के हवाले करने का मन बना रहे हैं।

फसल नुकसान से परेशान किसान सरकार की मदद की आस में है लेकिन अभी तक ठोस आश्वासन प्रशासन की ओर से नहीं मिल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें