फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बाद फसल देख किसान ने खेत में लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजना के गांव बादौठ निवासी किसान विशन सिंह (40) बर्बाद गेहूं की फसल देख कर सदमे में आ गए। उन्होंने खेत पर ही पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। रविवार शाम की इस घटना के बाद किसान के घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


मृतक के भाई श्यौराज सिंह ने बताया कि विशन सिंह का खेत पांच साल पहले 1.50 लाख रुपये में गिरवी रखा था। इस बार उसे छुड़ाने के लिए उसने रकम अदा करने का वादा किया था, लेकिन प्रकृति की मार ने उसके अरमानों पर पानी फेर दिया। उन्होंने बताया कि विशन सिंह ने दस बीघा खेत में गेहूं की फसल बोई थी।

मार्च माह में दो बार बरसात और तेज हवा चलके के कारण फसल जमीन पर बिछ गई थी। रविवार को फिर से हुई बरसात ने रही-सही फसल भी बर्बाद कर दी।

बिलख रहे पत्नी और बच्चे

विशन रविवार देर शाम खेत पर फसल देखने गए थे और वहां ट्यूबवेल के पास लगे पेड़ पर फांसी लगा ली। लोगों ने जब उन्हें फांसी पर लटका देखा तो इसकी सूचना परिवारीजनों को दी।

विशन सिंह के पांच बेटियां और दो बेटे हैं। पूरे परिवार की आय का जरिया एक मात्र खेती ही थी। बेटी राधा (24), सीमा (20), मधु (18) की शादी हो चुकी है, जबकि जती (16), मोहित (12), अमित (10), वर्षा (8) अभी पढ़ रहे हैं। पिता की मौत पर घर में कोहराम मचा है।

विशन सिंह की पत्नी दलबीरी का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में जो भी आ रहा है वो उससे बस एक ही बात पूछ रही हैं कि अब वो और उसका परिवार किसके सहारे जीएगा। विशन की मौत पर गांव में सन्नाटा पसरा है सभी की आंखें नम हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आदेश को ठेंगा दिखा रहे अफसर

प्रकृति की मार से कराह रहे किसानों की मौत पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव संवेदनशील हैं। हाल ही में उन्होंने प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों को आदेश दिया कि किसान की मौत पर वो स्वयं मौके पर जाएं और रिपोर्ट पेश करें, ताकि पीड़ित परिवार की मदद की जा सके। लेकिन जिले के अफसर मुख्यमंत्री के आदेश को भी ठेंगा दिखा रहे हैं।

सदमे से जा चुकी है सात किसानों की जान
गांव भदाया निवासी विजय कुमार, सौंख खेड़ा के किसान रोशन सिंह, गांव हुसैनी के गोपाल, चौमुंहा निवासी किशन सिंह, मांट के कसेरा निवासी रामवीर सिंह, बाजना क्षेत्र के गांव महाराम गढ़ी के किसान रघुवीर सिंह और बादौठ के विशन सिंह।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें