राजस्थान से एक खबर सामने आई है जिसे सुनने के बाद शायद भ्रष्टाचार करने वाले सरकारी मुलाजिम, तंत्र का कुछ खौफ खाएं। शनिवार को एक स्पेशल कोर्ट ने भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाए गए एक अफसर और उसके परिवार को छह-छह साल जेल और 25-25 लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
कोर्ट ने राजस्थान कॉपरेटिव डेयरी फेडरेशन के पूर्व डिप्टी मैनेजर सुरेंद्र शर्मा, उनकी पत्नी, बेटे और बेटी को भष्ट्राचार का दोषी माना।
कोर्ट ने शर्मा से 25 लाख रुपये फाइन जमा करने को कहा और साथ ही उनके परिवार को आदेश दिया कि वे लोग 2.5 करोड़ रुपये और सात किलो सोना जो उनके घर और लॉकर्स से बरामद हुआ था उसे सरकारी खजाने में जमा कराएं।
कोर्ट ने कहा कि अगर ये फाइन नहीं भरा जाएगा तो कैद की सीमा और एक साल बढ़ा दी जाएगी।