यूट्यूब पर अमिताभ बच्चन का फर्जी वीडियो को डालने वाले म्यूजिक डायरेक्टर ने माफी मांग ली है।
म्यूजिक डायरेक्टर का कहना है कि उसको यह वीडियो व्हाट्स ऐप पर मिला था। म्यूजिक डायरेक्टर का कहना है कि उसे वीडियो अच्छा लगा, इसलिए उसने इसे यूट्यूब पर डाल दिया था।
इस वीडियो में अमिताभ बच्चन के वॉयस ओवर में नरेन्द्र मोदी की तारीफ की गई थी। और नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए सही उम्मीवार बताया गया था। इस पर अमिताभ बच्चन ने आपत्ति दर्ज कराई थी और इसे फर्जी करार दिया था।
तो क्या बिग बी ने वाकई की थी मोदी की हिमायत?
यूट्यूब पर अमिताभ बच्चन का वीडियो डालने वाले म्यूजिक डॉयरेक्टर उत्पल जीवराजनी ने कहा कि वह वीडियो उसे व्हाट्स ऐप पर मिला था। उसे नहीं मालूम था कि यह फर्जी वीडियो है। उसने माफी मांगते हुए कहा कि वह इस वीडियो को यूट्यूब से हटा रहा है।
यूट्यूब पर इस वीडियो के जारी होने के बाद अमिताभ बच्चन ने अपना रोष दर्ज कराते हुए कहा था कि मेरी आवाज में जारी किया गया, यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी है। इस तरह का वीडियो डालने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
अमिताभ बच्चन ने कहा कि यह पूरी तरह से कॉपीराइट एक्ट का उल्लघंन है। साथ ही उन्होंने फर्जी वीडियो डालने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भी कहा था।