फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कैसे स्विस बैंकों में पहुंचे नकली रुपए?

Mon, 21 Jul 2014 10:29 AM IST
एजेंसी/दिल्ली, बर्न
विज्ञापन
विज्ञापन
स्विस बैंक में जो रुपये जमा हैं, उनमें 423 नोट नकली हैं। यूरो और डॉलर के बाद सबसे ज्यादा नकली नोट रुपये में ही हैं। स्विट्जरलैंड के फेडरल ऑफ पुलिस यानी फेडपोल ने जो आंकड़े जारी किए हैं उनके मुताबिक वर्ष 2013 में जब्त यूरो के नोटों में 2394 नकली हैं।
विज्ञापन


जबकि डॉलर के नकली नोटों की संख्या 1,101 है। इस साल रुपये के 423 नकली नोट सामने आए। इनमें 380 पांच सौ और 23 एक हजार के हैं। हालांकि यह तादाद 2012 के दौरान सामने आए नकली नोटों से कम है। उस दौरान रुपये के 2624 नकली नोट पाए गए थे।
Trending Videos
विज्ञापन

स्विट्जरलैंड जाएंगे भारतीय अधिकारी

स्विट्जरलैंड के बैंकों में जमा भारतीयों के कथित काले धन की जानकारी के लिए भारत की ओर से दबाव बढ़ाने का असर दिखने लगा है। अब तक कानूनी नुक्तों का हवाला देते रहे स्विस अधिकारियों ने अब इस मामले में सहयोग के  लिए भारतीय अधिकारियों को बर्न बुलाया है। स्विस वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि उनके देश की ओर से इस संबंध में कई सकारात्मक जवाब दिए गए हैं।  हालांकि इन जवाबों में कथित तौर पर चुराई गई सूची में शामिल नाम भेजे जाने पुष्टि नहीं हुई है। बताया जाता है कि ये नाम उन लोगों के हैं, जिन्होंने टैक्स अदायगी के बगैर स्विस बैंक में अपना पैसा जमा कर रखा है।

स्विट्जरलैंड, फ्रांस और जर्मनी जैसे दूसरे देशों से भारतीय अधिकारियों को मिले नामों की पुष्टि करने से इनकार करता रहा है। उसका कहना है कि यह सूची स्विस बैंकों में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों ने चुराई है और इस तरह गैरकानूनी तौर पर हासिल जानकारी पर वह कोई विस्तृत जानकारी नहीं मुहैया करा सकता।

बहरहाल, स्विट्जरलैंड के वित्त मंत्रालय ने कहा है कि वह टैक्स मामलों पर बातचीत और सहयोग के लिए भारतीय अधिकारियों का बर्न में स्वागत करेगा। इस संबंध में भारतीय और स्विस अधिकारियों के बीच इस साल फरवरी में बातचीत हो चुकी है। अधिकारियों ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि आखिर भारत के साथ कैसी जानकारियां साझा की गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें