फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FB का आदेश, 'मोदी से मिलने ढंग के कपड़े पहनकर आएं'

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान आज फेसबुक के कार्यालय जाएंगे। पीएम मोदी कैलिफोर्निया के मेनलो पार्क के विशाल कैम्पस में स्थित फेसबुक के दफ्तर में सीईओ जकरबर्ग से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


वहीं मोदी कर्मचारियों से भी मुलाकात करेंगे। मोदी के आने के लिए फेसबुक का पूरा दफ्तर खास तौर पर तैयार किया गया। कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों के लिए आज के दिन खास ड्रेस कोड लागू किया है।

रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक ने पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड लागू किया है। कंपनी ने महिला कर्मचारियों के लिए स्लीवलेस शर्ट और शॉर्ट्स न पहनने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जकरबर्ग का एक ही ड्रेस कोड

पीएम मोदी के आने पर फेसबुक ने पुरुषों के लिए सूट और महिला कर्मचारियों के लिए अच्छी सुंदर ड्रेस पहनने के लिए कहा है। मोदी के आने पर इस तरह का ड्रेस कोड उस कंपनी में लागू किया गया है जिसके सीईओ मार्क जकरबर्ग स्वयं दफ्तर में एक ही ग्रे कलर की टी-शर्ट, ब्लेक हुड और जींस पहनकर काम करते हैं।

इससे पहले अपने सवाल-जवाब सेशन में एक ही ड्रेस पहनने के सवाल पर जकरबर्ग ने कहा था कि उनके पास एक ही कलर की कई टी-शर्ट हैं। वहीं जकरबर्ग ने कहा था कि वे भाग्यशाली हैं कि वे रोज लोगों की सेवा करने के लिए उठते हैं।

कहा कि जब मैं अपनी ऊर्जा को जीवन के मूर्खतापूर्ण कामों में खर्च करता हूं तो मुझे लगता है कि मैं अपना काम नहीं कर रहा हूं। इसलिए अपनी ऊर्जा अच्छे उत्पाद के निर्माण और सेवा के लिए लगा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें