अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन सार्वजनिक तौर पर बेहद कम दिखते हैं लेकिन उनके प्यार के किस्से आजकल खूब चर्चा में हैं। इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम लड़की का है। हर्षवर्धन और छोटे पर्दे के टीवी शो '24' में अनिल की बेटी का किरदार निभा रही एक्ट्रेस सपना पब्बी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
अनिल के बेटे हर्षवर्धन जल्द ही डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म से बी-टाउन में डेब्यू करने जा रहे हैं जबकि वही सपना फिल्म 'खामोशियां' से डेब्यू कर चुकी हैं। दोनों की पहली मुलाकात '24' के सेट पर ही हुई थी। जल्दी ही दोनों अच्छे दोस्त बन गए।
अब पिछले कई महीनों से एक-दूसरे को डेट करते देखे जा रहे हैं। हालांकि, हर्ष ने अपनी इस दोस्ती को बहुत गोपनीय रखा है। लेकिन बात आखिर खुल ही गई।