फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर भारी पड़ा मोदी के खिलाफ कमेंट

Sun, 25 May 2014 01:15 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर नवनियुक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी ने एक व्यक्ति की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पुलिस ने उसके कमेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए गिरफ्तारी के लिए उसकी तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन


मामला मुंबई में रहने वाले 31 साल के शिपिंग प्रोफेशनल देवू चोदानकर से जुड़ा हुआ है। जिन्होंने मार्च में अपने फेसबुक वॉल पर मोदी के खिलाफ कुछ कमेंट किया था।

जिसके खिलाफ अतुल पाई काने ने एफ़आईआर दर्ज कराई। अतुल भारतीय उद्योगों के परिसंघ (सीआईआई) के गोवा चैप्टर के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं।

उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि देवू चोदानकर ने फ़ेसबुक पर ऐसा भड़काऊ कमेंट किया जिससे दो समुदायों के बीच वैमनस्य बढ़ सकता है।

बवाल बढ़ने पर हटाया कमेंट

हालांकि बाद में देवू चोदानकर ने अपने फेसबुक वॉल से अपना कमेंट हटा लिया। साथ ही उसने अपने कमेंट के लिए खेद भी जताया।

लेकिन शिकायतकर्ता की शिकायत के बाद पुलिस ने देवू के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 ए, 295 ए और 125 के तहत मामला दर्ज किया है।

इस बीच चोदानकर की अग्रिम जमानत की अर्जी भी गुरुवार को गोवा की स्थानीय कोर्ट ने खारिज कर दी। ऐसे में ये माना जा रहा है कि जल्द ही देवू चोदानकर की गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन

तलाश में जुटी पुलिस

शिपिंग प्रोफेशनल देवू के जिस फेसबुक कमेंट को लेकर बवाल मचा है उस पर गौर करें तो उसने लिखा था, "अगर मोदी की सरकार बनी तो दक्षिण गोवा में ईसाई अपनी पहचान खो देंगे।"

इसी टिप्पणी के बाद पुलिस ने देवू के खिलाफ मामला दर्ज किया। गोवा क्राइम ब्रांच देवू की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक युवक के हिरासत में लेने के बाद ही पता चलेगा आखिर उसने ऐसा कमेंट क्यों किया।

फिलहाल इस मामले में विवाद भी गहराने लगा है। सिविल सोसायटी से जुड़े लोग चोदानकर के समर्थन में आने लगे हैं। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें