फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक मामलाः SC सख्त, केंद्र और महाराष्ट्र को नोटिस

Fri, 30 Nov 2012 01:43 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर टिप्पणी करने पर महाराष्ट्र की दो लड़कियों की गिरफ्तारी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने केंद्र सरकार, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, पुडुचेरी और महाराष्ट्र सरकार को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन


अदालत ने महाराष्ट्र सरकार से पूछा है कि आरोपी पुलिसवालों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई है? अदालत ने कहा कि सरकार जवाब दे कि फेसबुक पर कमेंट करने वाली लड़कियों की गिरफ्तारी क्यों की गई? कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से चार हफ्ते में जवाब मांगा है।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र पुलिस ने शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के अंतिम संस्कार के दौरान मुंबई बंद के विरोध में फेसबुक पर टिप्पणी करने के मामले में दो लड़कियों को गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में पुलिस ने दोनों लड़कियों के खिलाफ मामला वापस ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़े
- 12.5 करोड़ इंटरनेट यूजर्स भारत में।
- 10 करोड़ से ज्यादा भारतीय गूगल यूज करते हैं।
- 5 करोड़ से ज्यादा फेसबुक यूजर्स।
- 7वां नंबर भारत का, सोशल नेटवर्किंग करने वाले देशों की सूची में।
- 50 लाख के करीब ट्वीट हर दिन करते हैं देश के यूजर्स।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें