सरकार को सचिन तेंदुलकर की कमी एफडीआई मामले पर खलने वाली है। सचिन जब इंग्लैंड के खिलाफ मोर्चे पर होंगे उस समय सरकार एफडीआई के मामले में विपक्ष के साथ दो-चार करने में व्यस्त होगी। चूंकि एफडीआई के मामले पर राज्य सभा में वोटिंग भी होनी है तो सरकार को सांसद सचिन की कमी का खलना जायज है।
सरकार जहां इस मुद्दे पर किसी भी प्रकार का जोखिम लेना नहीं चाहेगी, वहीं विपक्ष उन्हें चौकाने का कोई मौका नहीं छोड़ेगा। राज्य सभा में ऐसे 10 मेंबर है जिन्हें चुना गया है। जब सरकार को इन सांसदों की जरूरत होगी तो जाहिर सी बात है कि 103 नंबर सीट जो सचिन की है वह खाली रहेगी। लेकिन भारतीय खेल प्रेमी यही चाहते है कि सरकार का भले ही एक वोट कम हो जाए लेकिन सचिन ईडन गार्डन में स्कोर करे और अपने आलोचकों को मुंह तोड़ जबाव दें।