मोबाइल टावर विशेषज्ञों का मानना है कि मोबाइल फोन व टावरों से निकलने वाले तरंग सुरक्षित है क्योंकि वे कम ऊर्जा के होते हैं। उनका कहना है कि भले ही सेल और मोबाइल टावर दोनों ही रेडिएशन छोड़ते हैं, लेकिन उत्सर्जन का स्तर नियमों के दायरे में हैं।
विशेषज्ञों के मुताबिक रेडिएशन ऊर्जा का संचरण है जो दो प्रकार का होता है-आयनित और गैर आयनित। एक्स-रे या गामा किरणों जैसे आयनित रेडिएशन डीएनए में बदलाव कर सकते हैं और खतरनाक साबित हो सकते हैं। हालांकि मोबाइल टावरों द्वारा उत्सर्जित गैर आयनित रेडिएशन में कम ऊर्जा है जो सिर्फ गर्मी पैदा करती है।
विशेषज्ञों के मुताबिक मोबाइल टावरों और फोनों से रेडिएशन का उत्सर्जन होता है क्योंकि वॉयस एवं डाटा टेलीफोन अदृश्य रेडियो तरंगों पर काम करती है जो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड स्पेक्ट्रम में रेडियो तरंगों का ही एक ही हिस्सा होता है।