विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने जनसंख्या आंकड़ों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि मुस्लिमों के ‘जनसंख्या जिहाद’ के कारण हिंदू विलुप्त हो जाएंगे।
विहिप ने देशभर में दो बच्चों का नियम लागू करने की मांग की। आरएसएस मुखपत्र ऑर्गनाइजर में लिखे गए आलेख में विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि मुस्लिमों की आबादी में एकतरफा बढ़ोतरी हो रही है और हिंदुओं की आबादी कम हो रही है।