फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर महंत के नाम का हो रहा दुरुपयोग

Mon, 29 Feb 2016 02:04 AM IST
सतीश कुमार पांडेय/ अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर महंत आदित्यनाथ के नाम का कुछ लोग दुरुपयोग कर रहे हैं। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश कार्यालय प्रभारी ने फेसबुक पर बने अकाउंट, व्हाट्स एप ग्रुप चलाने वाले लोगों का नाम, पता सही न होने पर भविष्य में गड़बड़ी की आशंका जताई है।
विज्ञापन


इस मामले में कार्यकर्ताओं को आगाह करने के साथ ही अधिकृत फेसबुक पेज की जानकारी भी दी जा रही है। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं सांसद महंत आदित्यनाथ का समर्थक बता कुछ लोगों ने फेसबुक पर फर्जी पेज तैयार कर लिया है।

इस पर लगातार सूचनाएं भी पोस्ट की जा रही हैं। इसके अलावा कई व्हाट्स एप ग्रुप बनाए गए हैं। फेसबुक पेज और ग्रुप बनाने वाले लोग खुद को हिंदू युवा वाहिनी का कार्यकर्ता बताते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

विरोधियों की साजिशःहिंदु युवा वाहिनी

जानकारी होने पर जब हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश कार्यालय प्रभारी पीके मल्ल ने छानबीन कराई तो सच्चाई का पता चला। सोशल मीडिया पर महंत आदित्यनाथ के नाम का इस्तेमाल करने वाले लोग हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता नहीं हैं।

उनके द्वारा सोशल साइट पर दिया गया पता भी सहीं नहीं है। पूरे मामले को विरोधियों की साजिश बता कर हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ता सोशल साइट के जरिये इसका प्रचार-प्रसार कर कार्यकर्ताओं को सचेत कर रहे हैं।

हिंदू युवा वाहिनी की वेबसाइट पर भी यह सूचना पोस्ट की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें