फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी के खिलाफ मानहानि का केस

Sun, 05 Jan 2014 10:26 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी सहित चार के खिलाफ मानहानि याचिका पर सुनवाई 3 मार्च तक टल गई है। याचिका गुजरात के पूर्व पुलिस महानिदेशक आरबी श्रीकुमार ने दायर की है।
विज्ञापन


पटियाला हाउस स्थित मैट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट आकाश जैन के समक्ष सुनवाई तय थी, लेकिन उनके छुट्टी पर होने के कारण सुनवाई 3 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई।

श्रीकुमार के अधिवक्ता ने तर्क रखा है कि भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने उनके मुवक्किल को गद्दार कहा है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता वही बयान जारी करते हैं, जो पार्टी नेता तय करते हैं। आरबी श्रीकुमार ने याचिका में नरेंद्र मोदी, अध्यक्ष राजनाथ सिंह, प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी और वैज्ञानिक नांबी नारायण को पक्ष बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीकुमार का आरोप है मीनाक्षी लेखी ने अपने एक साक्षात्कार में उन्हें गद्दार कहा था। इससे उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें