फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस से आए सांसद के बेटे को मोदी ने बनाया मंत्री

Fri, 01 Nov 2013 08:09 PM IST
एजेंसी/दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोरबंदर से सांसद विठल रडाडिया के बेटे जायेश रडाडिया सहित छह नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया है। पोरबंदर से ही कांग्रेस के पूर्व सांसद रडाडिया इस साल भाजपा में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन


इस कारण पोरबंदर में हुए उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर वह फिर से निर्वाचित हुए। उनके बेटे जायेश रडाडिया ने भी भाजपा के टिकट पर जेतपुर विधानसभा सीट से जीत हासिल की है।

जायेश के अलावा छत्रसिंह मोरी, जसवंत सिंह भाभोर, जयद्रथ सिंह परमार, दिलीप सिंह थाकोर और वासन अहीर को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। राज्यपाल कमला बेनीवाल ने इन सभी छह मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और विधानसभा अध्यक्ष वाजू वाला भी मौजूद थे। अब मोदी सरकार में मंत्रियों को संख्या 22 हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें