फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत पर हमले के लिए किया विमान का अपहरण!

विज्ञापन
विज्ञापन
क्या भारत के किसी शहर की ऊंची इमारत में विस्फोट करने के लिए मलयेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट 370 का अपहरण किया गया। अल कायदा ने अमेरिका पर 9/11 का हमला इसी तरह किया था। अगर विमान क्रैश नहीं हुआ तो वह कहां है।
विज्ञापन


विमान के लापता होने के नौ दिन बाद रहस्य और भी गहराता जा रहा है, साथ ही आतंकी साजिश की आशंका बढ़ती जा रही है। इस बीच, अमेरिका के पूर्व मंत्री टालबॉट ने ट्वीट कर नए खतरे का शक जताया है।

जताई हमले की आशंका

अमेरिकी विदेश नीति के विश्लेषक एवं बिल क्लिंटन प्रशासन में उप विदेश मंत्री रहे स्ट्रोब टालबॉट ने दिशा, ईंधन और दूरी के आधार पर विमान का अपहरण होने एवं भारत के किसी शहर पर आतंकी हमले की आशंका जताई है।

उधर, मलयेशिया ने सर्च की दिशा आपराधिक जांच की ओर मोड़ दी है। प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि विमान के मार्ग को जानबूझकर बदला गया। जांचकर्ताओं को लापता विमान के पायलट जहारी अहमद शाह के घर से फ्लाइट सिम्युलेटर मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।

पायलट के घर की ली जा रही है तलाशी

सिम्युलेटर एक प्रकार का उपकरण होता है जो कृत्रिम रूप से एयरक्राफ्ट फ्लाइट का वातावरण तैयार करता है। इसका इस्तेमाल पायलट ट्रेनिंग समेत कई उद्देश्यों से होता है।

अब अधिकारियों की जांच ‘काकपिट में मौजूद उस व्यक्ति’ पर केंद्रित हो गई है जो यह जानता था कि राडार की नजर से कैसे बचना है। परिवहन मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में बताया, ‘अधिकारियों ने पायलट के परिवार के सदस्यों से बात की है और विशेषज्ञ फ्लाइट सिम्युलेटर की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने सहायक पायलट के घर की भी तलाशी ली है।’

25 देश सर्च आपरेशन में लगे

अधिकारियों ने कई देशों से सेटेलाइट डाटा एवं विश्लेषण, राडार डाटा और समुद्री सहयोग मांगा है। सर्च ऑपरेशन में अब 25 देश शामिल हो गए हैं।

मलयेशिया सरकार उत्तरी और दक्षिणी कॉरिडोर में स्थित देशों (कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भारत, चीन, म्यांमार, वियतनाम, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस आदि) से संपर्क कर रही है।

जनता से भी अपील की गई है कि आधिकारिक पुष्टि के बिना किसी नतीजे पर न पहुंचें।
विज्ञापन

पायलटों की धार्मिक पृष्ठभूमि जांची जा रही

53 वर्षीय कैप्टन जहारी को 18, 365 घंटे का विमान उड़ाने का अनुभव था और वह उड़ान प्रशिक्षक भी थे। घर से सिम्युलेटर पाए जाने के बाद मीडिया में कई तरह के सवाल खड़े किए जाने लगे हैं।

पायलट जहारी और सह पायलट फरीक अब्दुल हमीद (27) विमान में सवार 12 क्रू सदस्यों में शामिल थे। पायलटों की निजी, राजनीतिक और धार्मिक पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस क्रू मेंबर के अलावा सभी यात्रियों और इंजीनियरों की भी जांच कर रही है, जो विमान के उड़ने से पहले संपर्क में रहे होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें