फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप से खिसक गए माउंट एवरेस्ट के हिमनद, 17 मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल में शनिवार को आए विनाशकारी भूकंप के बाद माउंट एवरेस्ट पर भी हिमस्खलन हुआ। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी का बेस कैंप इससे तबाह हो गया है। इस घटना में 17 लोगों के मारे जाने की खबर है। हिमस्खलन की भयावहता को देखते हुए कई दूसरे पर्वतारोहियों को लेकर आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन


इस बीच, सुरक्षित बचे पर्वतारोहियों द्वारा सोशल साइट्स पर अपलोड की गई तस्वीरों में एवरेस्ट के दक्षिण हिस्से पर स्थित बेस कैंप पर मलबे में दबे टेंट और बर्फ के बड़े-बड़े टुकड़े दिखाई दे रहे हैं।

नेपाल के पर्यटन मंत्रालय के ज्ञानेंद्र श्रेष्ठ ने काठमांडू में बताया कि ‘हताहतों की तादाद बढ़ने की आशंका है। इसमें कई विदेशी और शेरपा (नेपाली गाइड) शामिल हो सकते हैं।’
विज्ञापन

विज्ञापन

हिमनद खिसकने से भारी नुकसान की आंशका

हादसे की खबर मिलते ही भारतीय सेना की एक टुकड़ी माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप 1 और 2 के लिए रवाना हुई और पर्वतारोहियों को बचाने का काम शुरू कर दिया गया। करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर 13 लोगों के शव बरामद किए गए हैं।

अप्रैल का महीना एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए सबसे मुफीद माना जाता है। मई के अंत तक हिमालय के पर्वतीय अंचल में बादल घिरने लगते हैं और बारिश की संभावना बढ़ जाती है। पिछले साल भी अप्रैल महीने में एवरेस्ट बेस कैंप में हुए भूस्खलन में 16 नेपाली शेरपा मारे गए थे।

पर्वतारोहीे @ ट्विटर
एवरेस्ट पर ‘बड़ा हिमस्खलन’। बहुत सारे लोग शिखर पर चढ़ रहे हैं। मैं जान बचाने के लिए अपने टेंट से भाग रहा हूं।
-एलेक्स गेवेन, रोमानियाई पर्वतारोही

एवरेस्ट पर अभी एक बड़ा भूकंप आया है। बेस कैंप ‘बुरी तरह क्षतिग्रस्त’ हुआ है। हमारी टीम कैंप 1 में फंसी हुई है। कृपया सभी के लिए दुआ करें।
- डेनियल मेजर, अमेरिकी पर्वतारोही
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें