फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंदबाजों ने दिलाई मुंबई को जीत, घर में टाली लगातार चौथी हार

Sun, 26 Apr 2015 09:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल-8 के 23वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली मुंबई इंडियंस (157 रन) टीम बहुत बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी लेकिन गेंदबाजों ने मैच में कमाल की गेंदबाजी की और अपनी टीम को अपने घर में लगातार चौथी हार के दंश से बचा लिया। मुंबई ने यह मैच 20 रन से जीत लिया।
विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।

मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 8 विकेट पर  157 रन बनाए। उसकी ओर से ओपनर लिंडल सिमंस ने सबसे ज्यादा 51 रनों की पारी खेली। मुंबई का मध्य क्रम एक बार फिर नाकाम रहा। हालांकि अंतिम ओवरों में कीरोन पोलार्ड (33) ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 137 रन ही बना सकी। मुंबई के गेंदबाजों ने हैदराबादी बल्लेबाजों पर इस कदर दबाव बनाया कि लगातार 42 गेंदों (5.2 से 12.2 ओवर के बीच) में एक चौका भी नहीं जड़ पाए। उसकी ओर से शिखर धवन ने सर्वाधिक 42 रन बनाए।
विज्ञापन


हैदराबाद के लिए तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को सबसे ज्यादा 3 सफलता मिली, जबकि डेल स्टेन और प्रवीण कुमार ने 2-2 विकेट निकाले। करन शर्मा को एक विकेट हासिल हुआ। वहीं मुंबई के लिए लसित मलिंगा ने 19वें ओवर में 3 विकेट झटकने के साथ ही 24 रन देकर कुल 4 विकेट निकाले, जबकि मिचेल मैक्कलाघेन ने 20 रन देकर 3 विकेट झटके।

मुंबई की टूर्नामेंट में 7 मैचों में यह दूसरी जीत है उसे 5 में हार मिली, जबकि हैदराबाद की 6 मैचों में यह चौथी हार है।

अच्छी शुरुआत के बाद झटकों ने धीमी की मुंबई की चाल

अभी तक खेले अपने 6 में से 5 मुकाबले गंवाने के बाद टूर्नामेंट में बने रहने को खासा संघर्ष करने को मजबूर मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। मुंबई की पारी की शुरुआत करने लिंडल सिमंस और पार्थिव पटेल क्रीज पर आए।

दोनों बल्लेबाजों ने संयम के साथ खेलते हुए आगे बढ़े और टीम को शुरुआती 5 ओवर में कोई झटका नहीं लगने दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की हालांकि यह जोड़ी छठे ओवर की चौथी गेंद पर टूट गई। तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने पटेल (17) को कैच आउट कराकर हैदराबाद को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद दूसरी सफलता के लिए हैदराबाद को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा और क्रीज पर आए नए बल्लेबाज उन्मुक्त चद महज 5 रन बनाकर कैच आउट हो गए। यह सफलता प्रवीण कुमार के हाथ लगी।

अच्छी शुरुआत और फिर दोहरे झटकों के बाद सिमंस का साथ देने कप्तान रो‌हित शर्मा क्रीज पर आए। दोनों ने मुंबई की पारी को आगे बढ़ाया और 12 ओवर में स्कोर 92 के पार ले गए। इस बीच सिमंस ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। हालांकि वह 51 रन बनाने के बाद छक्का लगाने के चक्कर में स्टेन की गेंद पर बोल्ड हो गए। फिर रोहित भी 24 रन बनाकर चलते बने। हरभजन सिंह आज अपना खाता भी नहीं खोल सके। स्लॉग ओवरों में कीरोन पोलार्ड ने आतिशी पारी खेली।
विज्ञापन

गेंदबाजों ने हैदराबाद को बैकफुट पर डाला

सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को विशाल स्कोर खड़ा करने का मौका नहीं दिया लेकिन 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही।

पारी की शुरुआत करने कप्तान ‌डेविड वार्नर और शिखर धवन एक साथ क्रीज पर आए लेकिन हर बार के विपरीत इस बार धवन ज्यादा आक्रामक दिखे। धवन ने पारी के चौथे ओवर में हरभजन सिंह की गेंद पर कुल 18 रन ठोंक दिए। इस ओवर में धवन ने 3 चौके और एक छक्का जड़ा। हालां‌कि अगले ओवर में तेज गेंदबाज लसित मलिंगा ने वार्नर अंबाती रायडू के हाथों कैच आउट कराकर मुंबई को पहली सफलता दिला दी। वार्नर 9 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अगले ही ओवर में धवन भी मिचेल मैक्कलाघेन की गेंद पर कैच आउट हो गए।

मुंबई ने दोहरी सफलता हासिल करने के बाद हैदराबाद पर खासा दबाव बना दिया था जिसका फायदा उसे नौंवे ओवर में मिला जब नमन ओझा भी महज 9 रन बनाकर चलते बने। यह सफलता जगदीश सुचिता के नाम रही। इसके बाद लोकेश राहुल ने रवि बोपारा के साथ पारी को आगे बढ़ाया और दोनों ने 15वें ओवर में टीम को सौ के पार पहुंचा दिया।

मुंबई ने दोहरी सफलता हासिल करने के बाद हैदराबाद पर खासा दबाव बना दिया था जिसका फायदा उसे नौंवे ओवर में मिला जब नमन ओझा भी महज 9 रन बनाकर चलते बने। यह सफलता जगदीश सुचिता के नाम रही। इसके बाद लोकेश राहुल ने रवि बोपारा के साथ पारी को आगे बढ़ाया और दोनों ने 15वें ओवर में टीम को सौ के पार पहुंचा दिया। हालांकि इसके बाद लोकेश 25 रन बनाकर मैक्कलाघेन के दूसरे शिकार बन गए।

मैक्कलाघेन ने मैच में रवि बोपारा (23) को अपना तीसरा शिकार बनाते हुए मुंबई को एक और सफलता दिलाई। बोपारा के आउट होने के बाद हैदराबाद की मैच में वापसी की उम्मीद जाती रही। मलिंगा ने 19वें ओवर में हनुमा विहारी (16) को कैच आउट करा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें