फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी से खफा महिला सिपाही ने कर दी धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर ने जिला अस्पताल में महिला सिपाही से छेड़छाड़ कर दी। खाकी वर्दी देखकर भी हिस्ट्रीशीटर डरा नहीं। पहले एक्सरे रूम में कमेंट्स पास किए तो वहां से पीछा करता हुआ अस्पताल के परिसर में पहुंच गया।
विज्ञापन


विरोध पर हिस्ट्रीशीटर मारपीट पर उतर आया तो महिला सिपाही को भी मर्दानी बनने में देर नहीं लगी। उसने हिस्ट्रीशीटर को धुनना शुरू किया। सिपाही का साहस देखकर आसपास जमा हुई भीड़ भी पीछे नहीं रही।

देहली गेट पुलिस ने मनचले हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि दौराला के इस हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ 50 से ज्यादा केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लिसाड़ी गेट थाने में तैनात एक महिला सिपाही बुधवार दोपहर एक युवती का मेडिकल परीक्षण जिला अस्पताल आई थी। जब वह एक्सरे रूम में पहुंची तो वहां पहले से ही हिस्ट्रीशीटर अमीर असलम मेवाती निवासी घंटे वाली गली, लिसाड़ी गेट मौजूद था।

महिला सिपाही पर करने लगा कमेंट

हिस्ट्रीशीटर ने महिला सिपाही पर कमेंट्स पास करने शुरू कर दिए। महिला सिपाही इसे अनदेखा करते हुए एक्सरे रूम से बाहर आ गई। हिस्ट्रीशीटर भी दुस्साहस दिखाते हुए महिला सिपाही का पीछा करते हुए अस्पताल परिसर में पहुंच गया।और उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।

महिला सिपाही ने विरोध किया तो उसने सिपाही के साथ हाथापाई कर दी। इसके बाद महिला सिपाही ने हिस्ट्रीशीटर को पकड़कर उस पर थप्पड़ों की बौछार कर दी।

इस दौरान वहां जमा हुई आसपास के लोगों की भीड़ ने हिस्ट्रीशीटर को दबोचकर पीट दिया। सूचना पर देहली गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी हिस्ट्रीशीटर को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

एसओ लिसाड़ी गेट रवेंद्र यादव ने देहली गेट थाने पहुंचकर महिला सिपाही से मामले की जानकारी ली। महिला सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बांधा हिस्ट्रीशीटर का पुलिंदा

जेल भेजने से पहले पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर का पुलिंदा बांधने में कसर नहीं छोड़ी। महिला सिपाही द्वारा दर्ज कराए केस के साथ आरोपी की दौराला थाने की हिस्ट्रीशीट सहित खरखौदा, लिसाडीगेट, ब्रह्मपुरी थाने में दर्ज मुकदमों की डिटेल भी लगाई गई। इंस्पेक्टर देहली गेट दीपक त्यागी ने बताया कि इस केस में भी अलग से हिस्ट्रीशीट खोली गई है।

फूट-फूटकर रोई महिला सिपाही

मनचले हिस्ट्रीशीटर का डटकर मुकाबला करने वाली महिला सिपाही बाद में देहली गेट थाने पहुंचने पर फूट-फूटकर रोने लगी। साथी पुलिसकर्मियों ने उसे हिम्मत बंधाई। महिला सिपाही ने बताया कि जब आरोपी को अस्पताल से थाने लाया जा रहा था तो उसने उसे सस्पेंड कराने की भी धमकी दी थी।

रौब से चलाता है कैसिनो

आरोपी हिस्ट्रीशीटर पुलिस के बड़े अफसरों का रौब दिखाकर कैसिनो चलाता है। यही नहीं, लिसाडी गेट थाना क्षेत्र में सट्टे का कारोबार भी करता है। पुलिस भी उसकी दबंगई के आगे कुछ नहीं कर पाती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें