इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए होने वाली जेईई मेन की परीक्षा गुजराती, मराठी और उर्दू में भी दी जा सकेगी।
गुजरात, दमन-दीव और दादर व नगर हवेली क्षेत्र में पड़ने वाले परीक्षा केंद्रों पर हिंदी, अंग्रेजी के साथ-साथ गुजराती माध्यम में परीक्षा देने का विकल्प होगा।
वहीं महाराष्ट्र के केंद्रों में अभ्यर्थी अंग्रेजी, हिंदी के साथ-साथ उर्दू और मराठी में भी परीक्षा दे सकते हैं।
यह सुविधा ऑनलाइन परीक्षा के लिए ही मिलेगी। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान चाहे तो अपना माध्यम बदल सकते हैं।
ऑनलाइन परीक्षा में उम्मीदवारों को एक सुविधा और मिलेगी। मसलन अंग्रेजी माध्यम का चयन कर चुके अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान किसी भी प्रश्न को हिंदी में देखकर अपने उत्तर को ठीक कर भी सकते हैं।
वहीं सीबीएसई ने परीक्षा को पूरी तरह से टेंशन फ्री बनाने की तैयारी की है। बोर्ड तकनीकी गड़बड़ियों को दूर करने के लिए हर केंद्र पर बफर सिस्टम लगाएगा।
सर्वर पर प्रत्येक सेकेंड के डाटा को रिकॉर्ड किया जाएगा। ऑनलाइन और पेन पेपर आधारित परीक्षा अप्रैल, 2014 में होगी।