फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर कर रहे थे पार्टी, खौफनाक अंजाम

Thu, 21 Nov 2013 12:58 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली के गणेश नगर में मंगलवार देर रात दो इंजीनियर हरविंदर (26) और हरप्रीत (26) के लिए रेलवे ट्रैक पर मौज-मस्ती करना जानलेवा साबित हुआ।
विज्ञापन


ट्रेन की चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई। हादसे में उनके साथ मौजूद दोस्त जसमीत बाल-बाल बच गया। घटना के बाद से वह सदमे में है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, होटल में खाना खाने के बाद तीनों रेलवे ट्रैक पर चले गए। वे वहां पार्टी करने के अलावा फोटोग्राफी करने लगे। पुलिस को मौके से नमकीन व कोल्ड ड्रिंक की बोतल मिली है।

पुलिस के मुताबिक, झील खुरेंजा निवासी हरप्रीत ने बीटेक करने के बाद एमबीए किया था। फिलहाल वह नोएडा की एक नामी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था।

यहीं का हरविंदर गुड़गांव की एक कंपनी में सोल्यूशन इंजीनियर था। उनका दोस्त जसमीत भी इस इलाके में रहता है और अपने पिता के साथ हार्डवेयर का व्यवसाय करता है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम को हरविंदर, हरप्रीत व जसमीत ने गणेश नगर स्थित नजीर होटल पर खाना खाया। देर रात तक होटल पर रहने के बाद तीनों पार्टी करने पास ही गणेश नगर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीनों रेलवे ट्रैक पर जोर-जोर से चिल्लाकर मौज-मस्ती कर रहे थे। लोगों ने उन्हें मोबाइल से फोटो खींचते हुए भी देखा।

इस बीच देर रात करीब 1:30 बजे गाजियाबाद की ओर से आई तेज रफ्तार ट्रेन ने हरविंदर और हरप्रीत को चपेट में ले लिया। जसमीत ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।

हादसे में हरविंदर और हरप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई। मंडावली थाना पुलिस जसमीत से पूछताछ कर छानबीन कर रही है। पुलिस इस बात का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं तीनों शराब तो नहीं पी रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें