फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया-राहुल को राहत, बंद होगा नेशनल हेराल्ड केस

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हेराल्ड विवाद में कांग्रेस को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। प्रवर्तन निदेशालय ने इस केस को बंद करने का फैसला किया है। ईडी ने यह फैसला कुछ तकनीकी की वजह से लिया है।
विज्ञापन


बीजेपी नेता सुब्रमनियम स्वामी ने जून 2014 में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट में एक केस दर्ज कराया था। इस केस में उन्होंने दावा किया था कि बंद होने की कगार पर आ गए अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड पर मालिकाना हक पाने के लिए इन दोनों ने धोखाधड़ी और गैरकानूनी धन का इस्तेमाल किया।

इसके बाद कोर्ट ने इन दोनों के खिलाफ समन जारी कर इसका जवाब देने को कहा था। लेकिन अब ईडी ने इस मामले को बंद करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

स्वामी ने जताया विरोध

स्वामी ने इस अखबार के खरीद के समय करीब दो हजार करोड़ रुपये के हेराफेरी का आरोप लगाया था। इस केस को बंद किए जाने के ईडी के फैसले को स्वामी ने राजनीतिक से प्रभावित करार दिया।

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस पार्टी ने नेशनल हेराल्ड केस को बंद करावाने के लिए राजनीतिक प्रभाव का सहारा लिया।' उन्होंने ईडी के इस फैसले को जल्दी में लिया गया फैसला भी करार दिया है।
National Herald case: Swamy blames ED officials for trying to scuttle probe http://t.co/IDNRGxxEyS via @TheDailyPioneer— Subramanian Swamy (@Swamy39) August 16, 2015

गौरतलब है कि इस मामले में सोनिया और राहुल के अलावा कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा और ऑस्कर फर्नांडीस के खिलाफ भी समन जारी किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें