फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2जी घोटाले पर ईडी ने किया एक बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
5,395 करोड़ रुपये के हवाला घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दावा किया है कि कुछ हवाला ऑपरेटर 2जी घोटाले की राशि को सूरत स्थित कंपनियों के मार्फत स्विट्जरलैंड जैसे टैक्स हैवेन देशों को भेजने में लिप्त हैं।
विज्ञापन


ईडी के सूत्रों के मुताबिक, यह जानकारी एजेंसी की अहमदाबाद इकाई द्वारा पहली जुलाई को दुबई स्थित बिजनेसमैन मनीष शाह को गिरफ्तार करने के बाद सामने आई है।

शाह की गिरफ्तारी के बाद ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिनसे 2जी घोटाले की किकबेक राशि के बाहर जाने के रास्ते का पता चलता है। उन्होंने बताया कि 2जी घोटाले की राशि चेन्नई से सूरत होते हुए दुबई और हांगकांग भेजी गई।
विज्ञापन


सूत्रों का दावा है कि एजेंसी के पास कुछ ऐसे अहम सुराग हैं, जो ये इशारा करते हैं कि 2जी घोटाले की राशि को चेन्नई से सूरत के रास्ते अवैध तरीके से स्विट्जरलैंड जैसे ‘टैक्स हैवेन’ देशों को भेजा गया।

विज्ञापन

जांच एजेंसी का दावा, जांच के दौरान सामने आए साक्ष्य

ईडी के सूत्रों के मुताबिक, शाह की दुबई में ‘मबरूक ट्रेडिंग’ नाम से एक कंपनी है। उसे 5,395 करोड़ रुपये का हवाला रैकेट चलाने के मुख्य आरोपी अफरोज फट्टा और मदनलाल जैन से 700 करोड़ रुपये की राशि हवाला के विभिन्न चैनलों से हासिल हुई। बाद में ईडी ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

मार्च 2014 में ईडी ने सूरत स्थित कुछ हीरा व्यापारियों के दफ्तरों में छापा मारते हुए करोड़ों रुपये के हवाला रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इसमें फट्टा और जैन भी शामिल थे।

इसमें कहा गया था कि दोनों हीरे का आयात करने की बजाय, महज फर्जी आयात बिल बना रहे थे और दावा करते थे कि वे विदेशी व्यापारियों से हीरा खरीद रहे हैं।

आरोप है कि इन बिलों का इस्तेमाल करते हुए दोनों ने अपने बैंक खातों से पैसा ट्रांसफर किया। मतलब, एक भी डायमंड का आयात किए बिना देश से पैसा बाहर भेजा गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें