बैंक में अधिकारी बनने के लिए हाल ही में लागू 60 फीसदी अंक की अनिवार्यता को वापस ले लिया गया है।
इसी तरह अधिकतम उम्र की सीमा को भी दोबारा से 30 वर्ष कर दिया गया है। आईबीपीएस के इस कदम से लाखों विद्यार्थियों के लिए बैंक पीओ की परीक्षा में बैठने का रास्ता एक बार फिर खुल गया है।
इसके पहले इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने 10 जुलाई को पीओ और मैनेजमेंट प्रशिक्षु के भर्ती पर आवेदन के लिए 60 फीसदी अंक और अधिकतम 28 साल की उम्र के नियम लागू कर दिए थे।
आईबीपीएस ने 22 जुलाई को जारी अधिसूचना में इसे वापस ले लिया है। इसके पहले 60 फीसदी अंक और अधिकतम उम्र की सीमा को कम करने के विरोध देश के विभिन्न शहरों में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था।