फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथिनी के प्यार में हाथी हुआ पागल, तबाही मचाई

Sat, 01 Feb 2014 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हथिनी से अलग करने से नाराज हाथी ने शुक्रवार दोपहर राजघाट के पास जमकर उत्पात मचाया। उसने एक दीवार तोड़ दी और सड़क की रेलिंग और साइन बोर्ड उखाड़ डाला।
विज्ञापन


गजराज ने अपने ऊपर बैठे महावत को भी पटक दिया। उसे काबू करने के लिए 50 पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे के बाद हथिनी के पहुंचने पर हाथी शांत हुआ।
Trending Videos

गजराज ने महावत को पटका

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार करीब दो बजे महावत हाथी पर सवार होकर रिंग रोड से आईटीओ की ओर जा रहा था। राजघाट के पास पहुंचते ही हाथी अचानक उग्र हो गया। उसने सड़क किनारे लगी दीवार व रेलिंग तोड़ डाली।

इसके बाद हाथी राजघाट के मुख्य द्वार की ओर बढ़ा और वहां लगा साइन बोर्ड उखाड़ दिया। महावत ने जब उसे काबू करने की कोशिश की तो गजराज ने उसे भी गिरा दिया।

हथिनी को देखने के बाद हुआ गुस्सा शांत

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और फायर विभाग के प्रशिक्षित कर्मचारी उसे काबू करने में लग गए, लेकिन गजराज के गुस्से के आगे किसी की एक नहीं चली।

पुलिस ने वन्यजीव विभाग के कर्मचारियों को बुलाया। उन्होंने बताया कि हथिनी से अलग होने पर हाथी उग्र हुआ है। इसके बाद हथिनी को मौके पर बुलाने का निर्णय लिया गया। उसे देखने के बाद ही गजराज का गुस्सा शांत हुआ। बाद में दोनों को साथ में वहां से रवाना किया गया।
विज्ञापन

हाथी को काबू करने में नाकाम रही पुलिस ने निकाला गुस्सा

राजघाट पर हाथी को काबू करने में नाकाम रही पुलिस का गुस्सा शुक्रवार को एक फोटो जर्नलिस्ट पर निकला। वहां मौजूद एक सिपाही अखबार के फोटो जर्नलिस्ट को फोटो खींचने से रोकने लगा। आरोप है कि उसने जर्नलिस्ट से गाली गलौच भी की।

इस दौरान उसके साथी पुलिसकर्मियों के बीच बचाव करने के बाद भी सिपाही संदीप तेवतिया ने जर्नलिस्ट को थप्पड़ मारकर गिरा दिया। पत्रकारों की शिकायत पर पुलिस के आलाधिकारियों ने देशबंधु गुप्ता रोड पर तैनात आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें