फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बिजली कटौती कर रही रिश्तों की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में भीषण बिजली संकट एक व्यवहारिक समस्या के साथ-साथ सामाजिक समस्या भी बनता जा रहा है। इसका प्रभाव अब शादी संबंधों और नाते रिश्तों पर भी पडऩे लगा है।
विज्ञापन


शहर में ऐसे मामले प्रकाश में आए हैं जहां शादी संबंध जुडऩे से पहले सिर्फ इसलिए बात बिगड़ गई कि उनकी नाजों से पली बेटी यहां बिजली कटौती से पैदा हुए बैचेनी के आलम में कैसे रहेगी? इसके अलावा कुछ वृद्धजन ऐसे भी हैं जिनके परिजन सिर्फ इसी बात पर आने से कतराते हैं कि यहां बिजली नहीं है और आने पर परेशानी के अलावा कुछ नहीं मिलता।

नहीं हो रही है बेटे की शादी

अलीगढ़ में बन्ना देवी चर्च के पास आरसी पैलेस पर पशुपति मिश्र परिवार रहता है। परिवार की लक्ष्मी मिश्र सहित अन्य सदस्य बिजली कटौती से बेहद आहत हैं।

पिछले दिनों बेटे के लिए शादी संबंध के सिलसिले में दिल्ली और हिमाचल प्रदेश से कुछ परिचित आए थे। सब कुछ ठीक रहा लेकिन यहां की बिजली की स्थिति देखकर वह मन नहीं बना पाए।

बिजली फैक्टर की बात परिचितों ने मध्यस्थ से जाहिर की थी जो बाद में हमें पता चली। मिश्र परिवार की ही ग्रेजुएशन कर रहीं आरती मिश्र और बैंकिंग की तैयारी कर रहीं पूजा मिश्र भी बिजली संकट के चलते परीक्षा की ठीक से तैयारी नहीं कर पा रही हैं।
विज्ञापन

अपनों से मिलन में भी बाधा

जीटी रोड पर क्रिश्चियन कॉलोनी के सामने वाली गली में वयोवृद्ध। बाबा नेल्सन और उनकी पत्नी मिसेज नेल्सन रहते हैं। नेल्सन दंपति कहते हैं कि बिजली कटौती के चलते उनकी परेशानी तब और बढ़ जाती है जब दूसरे शहरों में रहने वाले रिश्तेदार यह कहते हैं कि अलीगढ़ आने पर वहां रुकना मुश्किल हो जाता है। क्योंकि लाइट नहीं आती।

वह लोग दलील देते हैं कि उनके साथ आने वाले छोटे बच्चे परेशान हो जाते हैं? नेल्सन दंपति का दर्द है कि जीवन की सांझ में जब अपनों का साथ चाहिए तो उस पर बिजली कटौती की मार पड़ रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें