समायोजन रद किए जाने के हाईकोर्ट के फैसले से आहत शिक्षामित्र ने बुधवार शाम को आत्महत्या का प्रयास किया। घर में ही खुले पड़े बिजली के तारों को पकड़ लिया। परिवारीजन उसे बचाने को दौडे़ लेकिन तब तक बिजली गुल हो गई।
मामला रैपुरा भदौरिया गांव का है। यहां के जसपाल (34) पुत्र रामसनेही पुरा मुरली गांव के प्राइमरी स्कूल में शिक्षामित्र हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद से वह सदमे में हैं।
जसपाल की पत्नी चित्ररेखा ने बताया कि घरवाले उनको लगातार समझा रहे हैं। बुधवार शाम को वह परिवार के सदस्यों के साथ घर में बैठे थे। इसी बीच वह घर में खुले पड़ तारों की तरफ दौड़े और तारों को पकड़ लिया।
इसी बीच घरवाले भी पीछे की ओर दौड़े लेकिन तब तक बिजली गुल हो गई। इस कारण उनकी जान बच गई। इसके बाद मौके पर आए साथी शिक्षामित्रों ने भी उन्हें काफी समझाया।