फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के परिणाम, केंद्र को अल्टीमेटमः मोदी

Wed, 05 Jun 2013 03:38 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी ने गुजरात उपचुनाव के नतीजों को केंद्र सरकार के लिए अल्टीमेटम बताया है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि चार विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर बीजेपी की जीत में छुपे सबक को यूपीए सरकार को पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब 2014 के आम चुनाव में यूपीए का सत्ता से बाहर होना तय है।
विज्ञापन


जीत के लिए जनता को बधाई देते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन परिणामों से यूपीए सरकार के खिलाफ लोगों के गुस्से को समझा जा सकता है।

आंतरिक सुरक्षा पर मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में शिरकत करने राजधानी आए नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर सरकार से श्वेत पत्र की मांग की। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में इस तरह की कई मीटिंग हुईं हैं लेकिन जो सुझाव मुख्यमंत्रियों ने दिए उन पर गौर नहीं किया गया। नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश जानना चाहता है कि अब तक कोई कदम क्यों नहीं उठाया गया।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री से कहा है कि इस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यह संदेश जाना चाहिए कि नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में सार देश छत्तीसगढ़ और वहां के मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ है।
विज्ञापन


गुजरात उपचुनाव में जिन दो लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की है वो सभी कांग्रेस के पास थीं।

चुनाव प्रचार की कमान मोदी के हाथ
गुजरात उपचुनाव परिणामों से जहां पार्टी में मोदी का कद ऊंचा हुआ है वहीं उन्हें लोकसभा चुनाव में प्रचार अभियान की कमान भी सौंप दी गई हैं।

माना जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भी मोदी के नाम को हरी झंडी दे दी है। अब मोदी ही लोकसभा चुनाव और आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की चुनाव प्रचार की रणनीति के अगुवा होंगे।

इससे पहले राजनाथ सिंह ने लालकृष्ण आडवाणी से इस मसले पर मुलाकात की थी और इसके बाद ही उन्होंने नरेंद्र मोदी के नाम को मंजूरी दी।

पहले खबर आई थी कि लालकृष्ण आडवाणी ने इस बारे में गडकरी से संपर्क किया था और इच्छा व्यक्त की थी कि गडकरी ही चुनाव अभियान समिति की कमान संभाले। लेकिन माना जा रहा है कि गडकरी ने आडवाणी के इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

मोदी-राजनाथ की मुलाकात
चुनाव प्रचार अभियान समिति की कमान मिलने के बाद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में गुजरात उपचुनाव परिणाम के बाद पार्टी की रणनीति पर चर्चा हूई है। माना जा रहा है इन परिणामों से उत्साहित पार्टी अब यूपीए सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपना सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें